फातिमा पर बोले आमिर- मैं उसका असल बॉयफ्रेंड नहीं:बताया ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में क्यों मेकर्स ने दोनों के रोमांटिक सीन पर जताया था ऐतराज

0
19

आमिर खान ने हाल ही में फातिमा की दंगल के बाद ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कास्टिंग होने पर बात की है। आमिर ने बताया है कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसी कई एक्ट्रेस ने फिल्म करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद फातिमा को फिल्म में साइन किया गया था। आमिर उनके साथ रोमांटिक रोल करना चाहते थे, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि दंगल में आमिर ने फातिमा के पिता का रोल किया है, अगर अब दोनों रोमांटिक रोल करेंगे, तो ऑडियंस रिजेक्ट कर देगी। आमिर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में फातिमा की कास्टिंग पर कहा, ‘जब हम लोग कास्टिंग कर रहे थे, तो किसी एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए हां नहीं बोला। दीपिका ने न बोल दिया, आलिया ने न बोल दिया, श्रद्धा ने न बोल दिया। वो फिल्म पूरी इंडस्ट्री को ऑफर की गई थी, लेकिन वो रोल लॉक ही नहीं हो रहा था। विक्टर और आदी (आदित्य चोपड़ा, फिल्म के प्रोड्यूसर) ने कहा कि फातिमा का टेस्ट बहुत अच्छा है, लेकिन आपके साथ हम उसका रोमांस नहीं रखेंगे। क्योंकि उसमें (दंगल में) आपकी बेटी बनी है, इसमें आपकी गर्लफ्रेंड कैसे बन सकती है। ऑडियंस रिजेक्ट कर देगी इस बात को।’ आगे आमिर ने कहा, ‘मैं ये सब चीजें नहीं मानता हूं। मैं असल में थोड़ी उसका बाप हूं और न असल में उसका बॉयफ्रेंड हूं। हम लोग फिल्म बना रहे हैं। जैसे बच्चन (अमिताभ बच्चन) ने राखी के लवर और बेटे का रोल किया है, वहीदा जी के साथ किया है। ये तो कई दफा होता है, जब एक एक्टर दूसरे एक्टर के साथ काम करता है, कभी बेटा बनता है, कभी भाई बनता है, कभी हसबैंड। ऑडियंस इतनी बेवकूफ थोड़ी है कि कहेगी यही है बाप। हम ऑडियंस को कम आंकते हैं। मैं नहीं मानता कि शाहरुख और एक एक्ट्रेस में रोमांटिक रोल हुआ है, तो वो अब मां-बाप का रोल नहीं कर सकते, या दूसरा कोई रिश्ता उनका नहीं हो सकता।’ फातिमा और आमिर के अफेयर की उड़ी थीं अफवाहें एक समय में आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच अफेयर की अफवाहें थीं। हालांकि सुर्खियों में आने के बाद फातिमा ने खुद फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में इसे बेबुनियाद बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें ऐसी खबरों से बहुत ठेस पहुंचती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here