इधर 75 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा आयोजित करने के फैसले के खिलाफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की अपील पर युगलपीठ मंगलवार को ही स्टे दे चुकी है। हाई कोर्ट एनटीए और अभ्यर्थियों की अपीलों पर अब 10 जुलाई को एक साथ सुनवाई करेगी। इसके बाद ही तय होगा कि नीट-यूजी दोबारा होगी या नहीं। होगी भी तो कितने अभ्यर्थियों के लिए।
