आकाशीय बिजली स्कूल के पास लगे महुआ के पेड़ पर गिरी थी। तेज वर्षा के बीच छठी बम्होरी जन शिक्षा केंद्र के प्राथमिक शाला सिलगांव के पास अचानक तेज गड़गड़ाहट से बिजली तड़की और गिर गई। इससे स्कूल परिसर में मौजूद बच्चे दहशत में बेहोश हो गए। कुछ छात्रों को कमर, पीठ, रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
