एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 251 रन की हो गई है। केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर है। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर LBW हुए। शनिवार को टेस्ट का चौथा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। तीसरे दिन भारत के 587 रन के जवाब में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 407 रन ही बनाने दिए। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड से जैमी स्मिथ ने 184 और हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर। भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।