भारत बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैं। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 608 रन का टारगेट दिया है। रविवार को मैच का आखिरी दिन है। फिलहाल, बर्मिंघम में बारिश हो रही है। इंग्लैंड को 90 ओवर के खेल में 536 रन बनाने हैं, जबकि भारतीय टीम जीत से 7 विकेट दूर है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 72 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन पर नाबाद लौटे। आकाश दीप ने जो रूट (6 रन) और बेन डकेट (25 रन) को बोल्ड किया। जबकि मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (शून्य) का विकेट लिया। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर डिक्लेयर की। पहली पारी में भारत ने 587 और इंग्लैंड ने 407 रन बनाए थे। यहां भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी। मैच का स्कोरकार्ड…
