
CG News: जाली नोट लेकर जशपुर की ओर आते हुए तीन आरोपितों को झारखंड के गुमला जिले की रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन तीनों आरोपियों से 1 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस ने रायडीह थाना में आरोपियों के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज किया है।
