Shahdol Road Accident: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का वाहन पेड़ से टकरा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
