बांग्लादेश के क्रिमिनल ट्रिब्यूनल ने हसीना को दोषी करार दिया:मानवता के खिलाफ अपराध का मामला; प्रदर्शनकारियों की हत्याएं और जबरन गायब करने का आरोप था

0
40

बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल (ITC) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध मामले में दोषी करार दिया है। हसीना पर पिछले साल प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की हत्याएं और जबरन लोगों का गायब करवाने का आरोप था। बांग्लादेश में लगभग 16 साल प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार पिछले साल 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बाद गिर गई थी। 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना को देश छोड़कर भारत भागना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here