छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे।आगरपानी गांव के पास गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। 11 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा देखा। उन्होंने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा 6 लोग दबे हुए मिले। गंभीर घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 3 और लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, देर रात ट्रक के खाई में गिरे होने की आशंका है। इनमें से कुछ लाश अकड़ गई थी। इस रास्ते से लोगों का आवागमन काफी कम होता है। जिसके कारण हादसे का वक्त पर पता नहीं चल सका होगा। सुबह ग्रामीण जब जंगल की तरफ गए तो गाड़ी गिरी मिली। खबर में अपडेट जारी है….
