मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राखी भाई-बहन के स्नेह का बंधन है। सरकार लाड़ली बहनों को राखी से पहले 250 रुपए अतिरिक्त देगी, जिससे उन्हें अगस्त में 1500 रुपए मिलेंगे। हर लाड़ली बहन को पक्का मकान भी मिलेगा। 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1543.16 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई। उज्ज्वला योजना में सिलेंडर रिफिलिंग के लिए सब्सिडी भी दी गई।
