IND Vs ENG तीसरा टेस्ट, चौथे दिन का खेल शुरू:इंग्लिश टीम भारत से 9 रन आगे; क्रॉली-डकेट की जोड़ी क्रीज पर; भारत 387/10

0
27

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को मैच का चौथा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। टीम ने भारत पर 9 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जैक क्रॉली और बेन डकेट नाबाद हैं। इंग्लिश टीम ने सुबह 2/0 के स्कोर से खेलना शुरू किया। पहली पारी में दोनों टीमों के स्कोर बराबर रहे। भारत और इंग्लैंड की टीमें एक समान 387-387 के स्कोर पर ऑलआउट हुईं। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here