प्रोटेक्शन अफसर एग्जाम 13 सितम्बर को:आवेदन फॉर्म विड्रो और करक्शन के लिए आज रात तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

0
18

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्रोटेक्शन अफसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) एग्जाम-2024 आगामी 13 सितम्बर को प्रस्तावित है। कैंडिडेट्स आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करा सकते हैं। 4 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में बिना योग्यता आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। आज रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। आयोग के अनुसार परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्व के अनुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क और प्रक्रिया बिना योग्यता किए आवेदन कर सकेंगे विड्रो यहां करें कॉन्टैक्ट प्रोटेक्शन अफसर भर्ती की अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here