Sonam Raghuvanshi: इंदौर में सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने राजा रघुवंशी के परिवार को 10 लाख रुपये के गहने वापस लौटा दिए हैं। राजा के परिवार ने गोविंद से शादी के दौरान दिए गए गहने वापस मांगे थे, लेकिन गोविंद ने फोन उठाना बंद कर दिया था। इसके बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस की मदद से गहने वापस मिले।
