जेल से रिहा होते ही शेरपुर ने चलती कार से ही एक वीडियो जारी कर करणी सेना को संबोधित किया। शेरपुर ने कहा कि यह लड़ाई अब कानूनी रूप से लड़ी जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने जो कार्रवाई की वह पूरी तरह गलत थी। अधिकारी यह चाहते थे कि हम कोई गलती करे और हम पर केस किया जा सके, लेकिन हमने धैर्य का परिचय दिया।
