32.8 C
Bhilai
Friday, March 14, 2025

करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर:विक्टर एम्‍ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिलेगा मेडिसिन का नोबेल; पीएम मोदी मालदीव के राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू से मिले

अजीत विनायक गुप्ते जर्मनी में भारत के नए राजदूत बने। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से शुरू। ‘प्रकाश मान सिंह’ राउत नेपाल के चीफ जस्टिस बने। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… अवॉर्ड (AWARD) 1. मेडिसिन के नोबेल प्राइज का ऐलान हुआ : नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा आज 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। 2024 के मेडिसिन के नोबेल प्राइज के लिए विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन के नाम का ऐलान हुआ है। नेशनल (NATIONAL) 2. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। पिछले साल खराब दौर से गुजरने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 3. अजीत विनायक गुप्ते जर्मनी में भारत के नए राजदूत : अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार, 7 अक्टूबर को दी। 4. ‘प्रकाश मान सिंह’ राउत नेपाल के चीफ जस्टिस बने : नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 7 अक्टूबर को प्रकाश मान सिंह राउत को देश का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में पौडेल ने चीफ जस्टिस राउत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैंकिंग (BANKING) 5. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग शुरू हुई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग 7 अक्टूबर से शुरू हुई। यह तीन दिवसीय मीटिंग 9 अक्टूबर तक चलेगी। डिफेंस (DEFENCE) 6. 21 साल बाद चेन्नई के मरीना बीच पर एयरफोर्स का एयर शो हुआ : 6 अक्टूबर को चेन्नई के मरीना तट पर 21 साल बाद एयरफोर्स का एयर शो हुआ। यह शो इंडियन एयर फोर्स के 92वें एयर फोर्स डे के सेलिब्रेशन के लिए मनाया जा रहा था। इसमें भारतीय वायुसेना के कई विमानों ने अपने करतब दिखाए। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 7 अक्टूबर का इतिहास : 1914 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ था। बेगम अख्तर का निधन 30 अक्टूबर, 1974 हुआ था। वे भारत की प्रसिद्ध गजल और ठुमरी गायिका थीं। इन्हें कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 1968 में ‘पद्म श्री’ और सन 1975 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था। बेगम अख्तर को ‘मल्लिका-ए-गजल’ भी कहा जाता है। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर: पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर डिफेंस सिस्टम बनाया प्रधानमंत्री मोदी ने किसान-सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। भारत 700 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार वाला दुनिया का चौथा देश बना। वहीं, RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। पूरी खबर पढ़ें… करेंट अफेयर्स 4 अक्टूबर: SCO मीटिंग में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर; पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन को मंजूरी दी। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई चेन के लिए MoU साइन किया। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृष्णोन्नति योजना को मंजूरी मिली। पूरी खबर पढें…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles