घर घुसकर महिला के सिर पर मारी कुल्हाड़ी…LIVE VIDEO:कमरे में फैला खून ही खून, पति पर भी हमला; जमीन बेचने से नाराज था पड़ोसी

0
22

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पड़ोसी युवक ने घर घुसकर महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जमीन दूसरे को बेचने को लेकर युवक गुस्से में था। हमले से महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। ग्राम भैंसदा में 16 जुलाई की रात पति-पत्नी घर पर थे, तभी आरोपी युवक दरवाजा खटखटा कर अंदर घुसा। वह अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर आया था। पति-पत्नी और युवक के बीच बहस हुई। युवक ने पहले कुल्हाड़ी उठाकर दोनों को डराया, फिर सीधे महिला के सिर पर वार कर दिया। देखिए हमले की लाइव तस्वीरें- महिला पर हमले के बाद उसने पति पर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पति ने थाने में घटना की सूचना दी।जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने अपनी जमीन दूसरे को बेच दी। जबकि आरोपी हितेंद्र तरुण (29 साल) की उस जमीन पर नजर थी, जमीन मुझे नहीं बेची कहकर मनमुटाव रखता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के विवाद था। फिलहाल, अनिता सूर्यवंशी (35 साल) की हालत गंभीर है, वह बिलासपुर सिम्स में भर्ती है। कैसे बना लाइव वीडियो आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित पक्ष को परेशान कर रहा था। पहले भी घर घुसकर विवाद कर चुका था, जिससे दंपती डरे-सहमे हुए थे। 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। इस दौरान महिला के पति ने कैमरा ऑन कर सामने रख दिया था। गिड़गिड़ाते रहे पति-पत्नी 2 मिनट के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आरोपी आरोपी हितेंद्र तरुण (29 साल) ने घर घुसते ही पति-पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी तान दी और डराने लगा। दोनों मना करते रहे, इसी बीच पूरी ताकत के साथ मारा। वीडियो में आवाज भी सुनी जा सकती है। परिवार सहित भागा आरोपी एसपी विवेक पांडेय ने बताया कि, पुलिस ने घायल महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की स्थिति अभी गंभीर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी और उसका पूरा परिवार ताला लगाकर भाग गया है। ……………………. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मूड ऑफ था इसलिए चाकू से 25-30 बार गोद डाला…VIDEO: खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी, लिखा-जेल में मेरा राज,मारूंगा मतलब मारूंगा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को बीच सड़क चाकू से 25-30 बार गोदकर मार डाला। मर्डर का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह लगातार वार करते नजर आ रहा है। वारदात के वक्त सड़क पर खून ही खून फैल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here