Ujjain 1000 year Old Shiva Temple: उज्जैन में महाकाल मंदिर के आंगन में भूगर्भ से निकले एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग ने मंदिर के पुनर्स्थापना की योजना बनाई थी, लेकिन वैसा ही काला पत्थर ढूंढने में विभाग को चार साल लग गए। अब राजस्थान में उसी प्रकृति का पत्थर मिल गया है।
