Mamleshwar Jyotirlinga: प्राचीन ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के समुचित प्रबंधन और विकास के लिए प्रशासन ने प्रबंधन समिति का गठन किया है। इसमें वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समिति मंदिर की नियमित निगरानी, संचालन, दान संग्रहण की पारदर्शिता और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व निभाएंगी। दान राशि को बैंक में जमा कर मंदिर के विकास और जनसुविधाओं के लिए उपयोग किया जाएगा।
