हरियाणवी डांसर का पुलिस थाने में हंगामा:ससुरालियों से भिड़ी; 450 गाने, एक हजार स्टेज शो कर चुकीं; मीडिया के आगे फूट-फूटकर रोईं

0
17

हरियाणा में नारनौल के महिला थाने में हरियाणवी डांसर सपना शर्मा और सुसराल वाले आपस में भिड़ गए। डांसर का आरोप है कि सास ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। SHO ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस दौरान डांसर SHO से भी उलझती नजर आईं। दरअसल, डांसर ने सुसराल वालों के खिलाफ 4 महीने पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत महिला थाने में दी थी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान देने के लिए थाने बुलाया था। डांसर ने जांच अधिकारी द्वारा सही से जांच करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब उनके पास सभी सबूत और वीडियो हैं तो भी पुलिस सही कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। सपना 450 से ज्यादा गानों में काम कर चुकी है। इसके अलावा उसने 1 हजार से ज्यादा स्टेज परफॉर्मेंस भी की हैं। इस मामले में बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई सपना मीडिया के सामने मामला बताते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं। पुलिस थाने में हंगामे के 2 PHOTOS… डांसर सपना ने ससुरालियों पर क्या आरोप लगाए पुलिस ससुराल से आधा सामान उठा लाई
सपना ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत के बाद अभी तक पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इसके बावजूद पुलिस बीच में ही उसके ससुराल से आधा सामान ले आई। कानून के मुताबिक यह सामान कोर्ट की तरफ से लौटाया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here