MP Crime: के नीमच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के एक इंस्पेक्टर और बिचौलिए को 3 लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सीबीआइ को बताया कि नारकोटिक्स अधिकारी ने उसे और उसके परिवार को नारकोटिक्स केस में फंसाने की धमकी देते हुए तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
