लॉस एंजिलिस में कार सवार ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ाई:​20 घायल, 10 की हालत गंभीर; हादसे की वजह साफ नहीं

0
15

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में शनिवार को एक कार सवार में भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। यह हादसा लोकल समयानुसार सुबह करीब 2 बजे वेस्ट सांता मोनिका बुलेवार्ड पर हुआ, जो एक म्यूजिक वेन्यू के पास है। लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट (LAFD) की टीम ने मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। अधिकारियों ने अभी तक वाहन या चालक की पहचान नहीं की है। यह भी क्लियर नहीं है कि यह हादसा जानबूझकर किया गया या गलती से हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घटनास्थल पर दर्जनों फायर फाइटर्स और पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर एक ग्रे रंग की कार डैमेज हालत में दिख रही है, जिसके आसपास मलबा बिखरा पड़ा है। एक महिला ने हादसे से पहले गोली चलने की आवाज सुनी हादसे के समय मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी भीड़ में घुसी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। LAFD और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और लोगों से वहां न आने की अपील की है। एक महिला ने मीडिया बताया कि उसने कार के भीड़ में घुसने से पहले गोली चलने की आवाज सुनी थी। उसने कहा कि ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी में ही था, बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। दो महीने पहले ब्रिटेन में भी ऐसा हादसा हुआ था ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में भी दो महीने पहले ऐसा ही हादसा हुआ था। तब एक शख्स ने कार से कई फुटबाल फैन्स को कुचल दिया था। हादसे में 47 लोग घायल हुए थे। इनमें से 27 को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। ये फैन्स लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग में जीत पर विक्ट्री परेड निकाल रहे थे। इस मामले में 53 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने घटना में आतंकी हमले की आशंका से इनकार किया था। इस परेड में करीब 10 लाख लोग शामिल हुए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर… ——————————– यह खबर भी पढ़ें… जर्मनी में अफगान शरणार्थी ने लोगों को कार से कुचला:28 घायल; 24 साल का हमलावर गिरफ्तार जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक अफगानी शरणार्थी ने लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। म्यूनिख बवेरिया की राजधानी है। घटना यहां के डाउनटाउन इलाके के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। उस वक्त सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here