Bhopal में बापू की कुटिया ने डिस्काउंट का ऑफर देकर उपभोक्ता को ठगा, अब देना होगा 10 हजार का हर्जाना

0
15

महामाई बाग क्षेत्र निवासी जितेन्द्र वर्मा ने जिला उपभोक्ता आयोग में 2022 में एमपी नगर स्थित बापू की कुटिया रेस्टोरेंट के खिलाफ याचिका लगाई थी। शिकायत की थी कि रेस्टोरेंट द्वारा उन्हें 1700 रुपये की राशि लेकर एक वर्ष की सदस्यता का कूपन दिया गया था। लेकिन रेस्टोरेंट द्वारा सदस्यता के तहत दिए गए कूपन और कार्ड वापस ले लिए गए और किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here