रूस पर यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते वैश्विक स्तर पर निवेशकों का रुझान सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। इससे अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजारों में बुलियन की कीमतें स्थिर और मजबूत बनी हुई हैं, हालांकि खुदरा कारोबार फिलहाल धीमा है।
