MP Board Second Exam Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही परिणाम घोषित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 28 या 29 जुलाई को रिजल्ट जारी हो सकता है। इस परीक्षा में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों की नौ लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।
