मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासौदा के करीब उदयपुर कस्बे में मस्जिद के पास खोदाई के दौरान 16वीं-17वीं शताब्दी के शिवलिंग मिलने की सूचना मिली है। पुरातत्व विभाग और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिवलिंग को मिट्टी से बाहर निकाला। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह शिवलिंग 16वीं-17वीं शताब्दी का है और इसकी ऊंचाई लगभग 3 फीट है।
