हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में सीएम साय की दो-टूक:आगामी विधानसभा सत्र में धर्मांतरण रोकने बनाएंगे कठोर कानून

0
20

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों को लेकर सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। रविवार को राज्य स्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में सीएम साय ने कहा कि सरकार धर्मांतरण रोकने के लिए विधानसभा के अगले सत्र में कड़ा कानून बनाएगी। इसके लिए कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर सरकार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। यहां सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पहले से मौजूद कानून में कुछ ऐसे बदलाव किए जाएंगे जिससे प्रदेश में धर्मांतरण करा पाना असंभव हो जाएगा। अगर किसी ने फिर भी कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके। अधिवेशन में सौ से अधिक संगठनों के लगभग 250 प्रतिनिधियों ने धर्मांतरण पर रोक के साथ-साथ लव जिहाद विरोधी कानून, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई और धर्म-संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here