-10°C में 14,000 फीट ऊंचाई पर ‘120 बहादुर’ शूट हुई:फरहान अख्तर ने मिलिट्री ट्रेनिंग ली, फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभाएंगे

0
34

एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे। फिल्म, 1962 की रेजांग ला की लड़ाई पर बनी है, जहां 120 भारतीय जवानों ने हजारों दुश्मनों के सामने हार नहीं मानी और लद्दाख की रक्षा के लिए अपनी हिम्मत की हर हद पार कर दी। मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) की जिंदगी से ये फिल्म प्रेरित है। खबरों की मानें तो इसका टीजर वॉर 2 के साथ अटैच किया जाएगा और इसे आधिकारिक तौर पर अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख की ऊंची और बेहद कठिन जगहों पर हुई, जहां हालात काफी मुश्किल थे। फिल्म को लेकर एक इंडस्ट्री सूत्र ने बताया, “टीम ने करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में शूट किया, जहां तापमान कई बार -5 से लेकर -10 डिग्री तक चला जाता था। मकसद था कि इस कहानी को पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ दिखाया जाए और इसमें फरहान ने पूरी तरह खुद को शरीर, दिमाग और दिल से झोंक दिया।” फरहान अख्तर, जो फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) का किरदार निभा रहे हैं, ने इस रोल के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया, उन्होंने मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग ली और ऊंचाई वाले इलाकों में खुद को ढालने के लिए खास तैयारी भी की। ‘120 बहादुर’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट की अब तक की सबसे बड़ी और खास फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का डायरेक्शन रजनीश घई ने किया है और रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here