कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अवैध कॉलोनी की शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक और डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार में तीखी बहस हो गई। बहस ऐसी बढ़ी कि सिटी सेंटर तहसीलदार कुलदीप दुबे ने युवक को खींच लिया, उसे घसीटा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसका मोबाइल टूट गया।
