Mukesh Chandrakar Murder Case: बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़े गंगालूर-मिरतूर सड़क निर्माण घोटाले में जांच तेज होती जा रही है। एसआईटी ने इस मामले में अब पीडब्ल्यूडी के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पत्रकार मुकेश का शव सेटिंग टैंक में डाल दिया था और यह मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रहा था।
