प्रॉपर्टी विवाद के बीच बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचीं करिश्मा:एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर मां और पत्नी आमने-सामने

0
18

दिवंगत बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद चल रहा है। संजय की मां रानी कपूर और वाइफ प्रिया सचदेव के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इन खबरों के बीच करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। माना जा रहा है कि करिश्मा प्रॉपर्टी विवाद के मद्देनजर दिल्ली पहुंची हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के वीडियो में नजर आता है कि करिश्मा एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय आगे-आगे चल रही हैं, जबकि कियान और समायरा उनके पीछे हैं। करिश्मा जल्दी से अपनी कार की तरफ तेजी से बढ़ दिखती हैं। वहीं, प्रॉपर्टी विवाद के बीच संजय की वाइफ प्रिया सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा बदलाव किया। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम हैंडल नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर किया, जो कि पहले प्रिया सचदेव कपूर था। रानी कूपर ने खुद को मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बताया लगभग एक हफ्ते पहले संजय की मां रानी कपूर ने दावा किया कि वह ऑटो कम्पोनेंट कंपनी में कपूर फैमिली के हितों की एकमात्र प्रतिनिधि हैं। 10 साल पहले की वसीयत का हवाला देते हुए रानी कपूर ने दावा किया कि 30 जून 2015 की वसीयत के अनुसार, वो अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हैं। इससे वह सोना ग्रुप की मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बन गयीं, जिसमें ऑटो कम्पोनेंट फर्म में उसका शेयर भी शामिल है। रानी कपूर ने भी ब्रिटेन में अपने बेटे की मौत पर सवाल उठाते हुए संदिग्ध बताया था। कंपनी ने कहा- रानी 2019 से शेयरहोल्डर नहीं रानी कपूर ने कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) टालने की मांग की थी, लेकिन कंपनी ने उनकी मांग ठुकरा दी। कंपनी ने कहा कि रानी कपूर 2019 से कंपनी की शेयरहोल्डर नहीं हैं, इसलिए उनकी मांग मानने का सवाल ही नहीं उठता। कंपनी ने कहा, मई 2019 में कंपनी को एक घोषणा मिली थी, जिसमें संजय कपूर को RK फैमिली ट्रस्ट का एकमात्र लाभकारी मालिक बताया गया था, जो औरियस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड का प्रमुख शेयरहोल्डर है। बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। वह 53 साल के थे। सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। बता दें कि संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। इस कंपनी की वैल्यू 30 हजार करोड़ रुपए है। 2003 में करिश्मा ने की थी संजय कपूर से शादी करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। साल 2016 में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, हालांकि तलाक के बावजूद कई मौकों पर करिश्मा, संजय के साथ नजर आती रहती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here