भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को इंग्लैंड के स्टैंड-इन कैप्टन ओली पोप ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन जारी है। भारत ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। बॉलर्स के लिए मददगार पिच पर भारत ने पहले दिन 204 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। साई सुदर्शन 38 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। कप्तान शुभमन गिल ने 21 रन बनाए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।
