Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है।
