RailOne Super App: भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है, जहां उसने सुविधाओं को डिजिटल रूप देने और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रेल वन ऐप लान्च किया है। इस ऐप का फायदा यह है कि इससे यात्री एक ही स्थान पर रेलवे से जुड़ी तमाम सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें काम आसान हो जाएगा।
