जानकारी के अनुसार एबी रोड पर धर्मकांटा के सामने स्थित एटीएम में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने CCTV कैमरों पर केमिकल का स्प्रे कर उन्हें खराब कर दिया। इसके बाद गैस कटर से एटीएम को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब मकान मालिक ने एटीएम में चोरी की वारदात को देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी।