CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के विकास खंड के तोयनार कन्या आश्रम में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली शर्मीला कुड़ियम नामक एक छात्रा की बीमारी से मौत हो गई है। पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। पहले उसे स्थानीय स्वास्थ केंद्र में दिखा कर दवाई दी गई और बाद में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
