प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं। दारागंज के मोरी गेट मुहल्ले में दारोगा चंद्रदीप निषाद के घर गंगा का पानी पहुंच गया। उन्होंने गंगा मैया की पूजा की और दुग्धाभिषेक किया। इस पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
