मानसून सत्र के दौरान संसद में विपक्षी हंगामे के बीच मंगलवार को राजग संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी बैठक में सांसदों को संसदीय गतिरोध से निपटने की रणनीति पर निर्देश दे सकते हैं और हाल के घटनाक्रम, जैसे पहलगाम आतंकी हमला, पर भी चर्चा कर सकते हैं।
