पुलिस के मुताबिक बेटा अपने माता-पिता ने संपत्ति को लेकर विवाद करने लगा। उसने मकान के दस्तावेज मांगे। काफी समझाया लेकिन बेटा लगातार माता-पिता को गालियां देने लगा और दौड़कर किचन से सब्जी काटने का चाकू ले आया। पत्नी को बचाने के लिए पिता ने कपड़े धोने की मोगरी उठाकर सिर में मार दी।
