देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम के तीसरे और चौथे वर्ष की पूरक परीक्षाएं 19 अगस्त से करवाने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय ने टाइम टेबल जारी कर दिया है और अभी तक 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिया है। पूरक परीक्षा में विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा भी देना होगी। इसके लिए कालेजों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करना होगी।
