बंजली स्थित शासकीय डाक्टर लक्ष्मीनारायण पांडे चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में बुधवार रात एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। दो सीनियर छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्र के बाल ट्रिमर से काट दिए। रैगिंग की खबर लगते ही मेडिकल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
