अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक जवाब दिया है कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी कीमत चुकानी पड़े, देश अपने स्वाभिमान पर अडिग रहेगा।
