बिग बॉस 19 के घर में चलेगी किसकी सरकार?:घर वाले खुद लेंगे फैसले और भुगतेंगे उसका अंजाम, सलमान का भी दिखेगा पॉलिटिशियन अंदाज

0
21

जियो स्टार ने रियलिटी शो बिग बॉस 19 का प्रोमो रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में शो के होस्ट सलमान खान का अनोखा अंदाज देखने के मिल रहा है। इस बार शो का थीम राजनीति और संसद से प्रेरित है। प्रोमो में सलमान पॉलिटिशियन के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वो कार से सिक्योरिटी के बीच उतरते हैं और दोनों हाथ जोड़ नमस्ते करते हैं। फिर वो अपनी ही एक फेमस गाने की लाइन से डायलॉग की शुरुआत करते हैं। वो कहते हैं- ‘ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार बिग बॉस की घर में ड्रामा-क्रेजी नहीं डेमोक्रेसी होने वाला है। हर छोटा-बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में।’ शो की टैगलाइन इस बार, घरवालों की सरकार रखा गया है। इस शो के इतिहास में पहली बार होगा, जब हर फैसला घरवाले करेंगे। बिग बॉस-19 24 अगस्त से जियो स्टार और कलर्स दोनों जगह स्ट्रीम होने जा रहा है। जियो स्टार पर शो का टाइम 9 बजे होगा, वहीं कलर्स चैनल पर शो का टाइम 10:30 बजे का है। जियो स्टार के प्रेसिडेंट आलोक जैन ने कहा, ‘बिग बॉस ने हमेशा से ही जबरदस्त मनोरंजन दिया है। ‘घरवालों की सरकार’ के साथ, हम एक नया और अनोखा फॉर्मेट लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों को गहराई से प्रभावित करेगा और उन्हें बार-बार देखने के लिए प्रेरित करेगा। इस सीजन में घरवालों के हाथ में ताकत आ गई है, जिससे ड्रामा, अप्रत्याशितता और लगातार जुड़ाव का माहौल बन रहा है। यह बिग बॉस जैसा शो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।’ ये हो सकते हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स- फैसल शेख- पॉपुलर इन्फ्लूएंसर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू इस साल बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगे। बीते लंबे समय से उनकी और शो के मेकर्स की चर्चा जारी है। इससे पहले फैसल कलर्स चैनल के खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसल के आने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जन्नत जुबैर भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं। हालांकि दोनों के नाम पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गुरुचरण सिंह- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए गुरुचरण सिंह से भी मेकर्स की बातचीत जारी है। गुरुचरण तब चर्चा में आए थे, जब वो अचानक लापता हो गए। उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। कुछ हफ्तों बाद वो घर लौटे और कहा कि वो अध्यात्म की राह पर निकल गए थे। एक्टर ने कई वीडियोज जारी कर बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इनके अलावा खुशी दुबे, गौरव तनेजा, अपूर्वा मुखिजा (रेबेल किड), गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, अरिशिफा खान और मिक्की मेकओवर के भी शो में आने की चर्चा है। हालांकि अब तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की लिस्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here