MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम पर मौजूद पौने दो सौ लोगों के चेहरों पर अलग ही खुशी झलक रही थी, जो महीनों पूर्व गुम फोन लेने क्राइम ब्रांच आए थे। इनमें से ज्यादातर तो उम्मीद ही छोड़ चुके थे। पुलिसकर्मियों ने कॉल लगाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस पर महिलाओं ने कहा कि उन्हें तो राखी का गिफ्ट मिल गया है।
