दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित फिल्म Udaipur Files के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है और शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की हत्यारोपित मोहम्मद जावेद की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इन्कार कर दिया।
