शहडोल जिले के व्यौहारी थाना क्षेत्र गुर्रा घाटी में गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव व्यौहारी शासकीय अस्पताल में रखवा दिए हैं और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कोई वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया।
