खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के मांधाता थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला के घर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला की गर्दन पर हथियार रखकर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 50 हजार रुपये की नगदी और जेवरात लूट ले गए। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
