कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मानसिक संतुलन की जांच कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल से तो सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछ लिया है कि आप सच्चे भारतीय हैं या नहीं। यह बहुत बड़ी बात है। राहुल इतना सब कुछ होने के बाद भी संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगा रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
