दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से यातायात बाधित हुआ है और दिल्ली व नोएडा के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी मौसम बिगड़ सकता है।
