एमपी के बालाघाट का एक शख्स 6 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है। अब रक्षाबंधन पर बहन ने अपने भाई के नाम एक पत्र लिखा और सरकार से इस पत्र को उसके भाई तक भेजने की गुजारिश की। बहन ने बताया कि वह पहले घर से कहीं लापता हो गया था और फिर उसके पाकिस्तान की जेल में बंद होने की जानकारी मिली थी।
