रैपिड रेल के साउथ स्टेशन पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। ग्राउंड से फर्स्ट फ्लोर की ओर जा रही लिफ्ट अचानक बीच में ही बंद हो गई, जिसमें 22 यात्री फंस गए। इंजीनियरों की टीम को मौके पर पहुंचने में 35 मिनट लग गए। इसके बाद 40 मिनट तक दरवाजा खोलने का प्रयास चलता रहा।
